आंबेडकर से अखिलेश की फोटो जोड़ने पर भाजपा में आक्रोश
Mainpuri News - मैनपुरी। सपा द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर से अखिलेश यादव का चेहरा जोड़े जाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

सपा द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर से अखिलेश यादव का चेहरा जोड़े जाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर के जेल चौराहा पहुंची और आंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर से जोड़कर अखिलेश यादव का चेहरा लगाना बेहद निंदनीय है। यह सिर्फ बाबा साहब का ही नहीं पूरे समाज का अपमान है। संविधान के नाम पर जो लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं, उन लोगों ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। भारतीय संविधान का सम्मान भाजपा के आचरण में है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।