Celebrating Rani Ahilyabai Holkar s Legacy Rangoli Competition and Run for Women Empowerment रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को रंगों के माध्यम से किया प्रस्तुत, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsCelebrating Rani Ahilyabai Holkar s Legacy Rangoli Competition and Run for Women Empowerment

रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को रंगों के माध्यम से किया प्रस्तुत

Mainpuri News - मैनपुरी। शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता एवं रन फॉर वुमन एम्पावरमेंट का आयोजन किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 19 May 2025 07:09 PM
share Share
Follow Us on
रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को रंगों के माध्यम से किया प्रस्तुत

शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता एवं रन फॉर वुमन एम्पावरमेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके त्याग, सेवा और न्यायमूलक शासन से प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों और आदर्शों को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने प्रार्थना सभा में कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि वे समाज सुधारक और महिलाओं के उत्थान की प्रतीक भी रहीं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि नारी शक्ति जब दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तो वह समाज और राष्ट्र दोनों को दिशा दे सकती है।

महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह दौड़ महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सामाजिक स्थान की महत्ता को रेखांकित करने वाला संदेश बनकर उभरी। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ते हैं, जिससे वे अपने कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझ सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।