Bihar Government Revenue Minister Reviews Land Department Operations in Munger लोकतंत्र का सेवक बनें, जनता की सेवा ही धर्म: राजस्व मंत्री, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar Government Revenue Minister Reviews Land Department Operations in Munger

लोकतंत्र का सेवक बनें, जनता की सेवा ही धर्म: राजस्व मंत्री

ल-खारिज मामलों में तेजी लाने के दिए निर्देश, लगान वसूली में सुधार लाने के लिए शिविर लगाने का दिया आदेश मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में सोमवार को बिह

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 20 May 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
लोकतंत्र का सेवक बनें, जनता की सेवा ही धर्म: राजस्व मंत्री

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में सोमवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में म्यूटेशन, म्यूटेशन प्लस, परिमार्जन प्लस, दाखिल खारिज, लगान वसूली और अभियान बसेरा-2 जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में मंत्री ने 19 लाभुकों को बासगीत पर्चा का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने म्यूटेशन एवं दाखिल-खारिज जैसे मामलों में कई अंचलों में बढ़ती लंबित आवेदनों की संख्या पर अपनी नाराजगी एवं चिंता जताई और अंचलाधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अंचलाधिकारियों को म्यूटेशन एवं दाखिल-खारिज के सभी लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने कहा कि, अंचलाधिकारी स्वयं आवेदनों की जांच करें और आवेदक से सीधे संवाद कर त्रुटियों को सुधारने में मदद करें। कुछ अंचलों में आवेदन रिजेक्ट करने की उच्च दर को गलत बताते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवेदन रद्द करने से पूर्व आवेदकों से बात करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने लॉगिन पासवर्ड सुरक्षित रखने और स्वयं ही उपयोग करने की हिदायत दी। वहीं, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को मंत्री ने निर्देश दिया कि, वे 15 दिनों के अंदर समीक्षा कर अद्यतन रिपोर्ट विभाग को भेजें। इसके साथ ही उन्होंने, अंचल कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों की उपस्थिति पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। वहीं, अंतरिम लगान वसूली की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए मंत्री ने तेजी से वसूली के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया। अंत में मंत्री ने सभी अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और अधिकतम आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, सभी अधिकारी लोकतंत्र के सेवक हैं और आमजन की सेवा ही उनका धर्म है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।