Body of missing class 8 student found hanging
Mainpuri News - करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 9 बजे गायब हुई कक्षा 8 की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 9 बजे लापता हुई कक्षा 8 की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दुष्कर्म के बाद छात्रा को फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया और दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी तैयार कराई, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 8 की छात्रा शुक्रवार की रात 9 बजे अचानक घर से गायब हो गई।
काफी देर तक वह घर नहीं आयी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर उसकी तलाश होती रही लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह 8 बजे गांव से आधा किमी दूर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ये जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पाकर सीओ करहल अजय चौहान करहल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। घटनास्थल का परीक्षण करने के बाद पुलिस ने परिजनों से जानकारी हासिल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया और स्लाइड तैयार कराई, उसका विसरा भी सुरक्षित कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।