Eid-ul-Zuha Prayer Schedule Announced in Mainpuri Important Guidelines आज मनाया जाएगा शहर में ईद-उल-जुहा का त्योहार, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsEid-ul-Zuha Prayer Schedule Announced in Mainpuri Important Guidelines

आज मनाया जाएगा शहर में ईद-उल-जुहा का त्योहार

Mainpuri News - मैनपुरी में खानकाह रशीदिया के सज्जादा नसीन हाजी अब्दुर्रहमान खां चिश्ती ने बताया कि 7 जून को पूरे देश में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह में नमाज सुबह 7:30 बजे होगी। हाजी ने अपील की है कि लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीFri, 6 June 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
आज मनाया जाएगा शहर में ईद-उल-जुहा का त्योहार

मैनपुरी। खानकाह रशीदिया के सज्जादा नसीन हाजी अब्दुर्रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने बताया कि 7 जून शनिवार को पूरे देश में ईद-उल-जुहा की नमाज अकीदत के साथ अता की जाएगी। शहर में ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में सुबह 7.30 पर होगी और बड़ी खानकाह में 7.45 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। उन्होंने सभी हजरात से अपील की है कि वह वक्त से पहले नमाज के लिए ईदगाह पहुंचे। कुर्बानी के समय जानवर को जिवा करती हुई तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर ना डाले। न हीं गंदगी फैलाएं। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की वह ईदगाह, मस्जिदों व दरगाह के आसपास साफ सफाई का बेहतर इंतजाम करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।