वीर आल्हा जयंती पर यादव महासभा ने निकाली शोभायात्रा
Mainpuri News - मैनपुरी। वीर अहीर आल्हा जयंती पर शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं व समाज के लोगों ने भाग लिया।

वीर अहीर आल्हा जयंती पर शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं व समाज के लोगों ने भाग लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अहीर रेजीमेंट का गठन कराना शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य रहा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी यादव महासभा द्वारा आल्हा की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। नगर के कृष्णा वाटिका मैरिज होम से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जिसमें युवा डीजे पर नाचते हुए व हाथों में पीले झंडा लेकर लहराते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा करहल चौराहा, बड़ा चौराहा, संता बसंता, तांगा स्टैंड, जिला अस्पताल, ईशन नदी पुल होते हुए शौर्य पैलेस में जाकर समाप्त हुई।
उपस्थित लोगों ने अहीर रेजीमेंट के गठन की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।