Outstanding Students Awarded at Shiksha Sagar Inter College शिक्षा सागर इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया सम्मानित, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsOutstanding Students Awarded at Shiksha Sagar Inter College

शिक्षा सागर इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया सम्मानित

Mainpuri News - बरनाहल। क्षेत्र के दिहुली स्थित शिक्षा सागर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं पुरस्कृत किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 26 April 2025 07:14 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षा सागर इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया सम्मानित

क्षेत्र के दिहुली स्थित शिक्षा सागर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं पुरस्कृत किया गया। ग्राम लाखनमऊ की छात्रा अनुष्का पुत्री प्रदीप ने हाईस्कूल की परीक्षा में 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जिन्हें प्रबंधक चिराग यादव द्वारा एक लैपटॉप पुरस्कार स्वरूप दिया गया। वहीं 10 वीं व 12वीं के 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक चिराग यादव ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक रघुराज यादव, अवधेश भदौरिया, सुमन देवी, उदय प्रकाश, अमरेश यादव, हरपाल, विश्व पाल, लोकेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह, धर्मवीर व ओम प्रकाश मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।