घर के कमरे में लटका मिला युवक का शव
Mainpuri News - एलाऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम चांदा मानपुर में ननिहाल में रह रहे युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

थाना क्षेत्र के ग्राम चांदा मानपुर में ननिहाल में रह रहे युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने फांसी क्यों लगाई या फिर घटना की कोई और वजह है इस संबंध में परिवार के लोग कोई और जानकारी नहीं दे पाए। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मूलरूप से फिरोजाबाद के भीमनगर निवासी मुकेश कुमार का पुत्र 22 वर्षीय दीपक उर्फ भोले चांदा मानपुर स्थित ननिहाल में कई सालों से रह रहा था। यहीं रहकर वह जागीर स्थित डिग्री कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।
रविवार की देर रात उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घर की दूसरी मंजिल पर गमछे से उसका शव फांसी पर लटका हुआ देखा गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां दिव्यांग हैं। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी अवनीश त्यागी ने बताया कि युवक ने फांसी क्यों लगाई है इस संबंध में परिवार के लोग जानकारी नहीं दे पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।