चकरोड के विवाद में भाजपा मंडलय अध्यक्ष और भाई पर हमला
Mainpuri News - बरनाहल। चकरोड के निर्माण के विवाद को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष और प्रधान प्रतिनिधि तथा दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई।

चकरोड के निर्माण के विवाद को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष और प्रधान प्रतिनिधि तथा दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग इस मारपीट में घायल हो गए। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मामला कोर्ट में होने के बावजूद निर्माण शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत मुगलपुर के प्रतिनिधि और भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 31 मई की सुबह 6:30 बजे ग्राम नगला धनसिंह में चकमार्ग पर मिट्टी डलवाई जा रही थी।
उसी समय उसका भाई अनुराग भी वहां पहुंच गया। वहां मौजूद मोनू पुत्र प्रेमबाबू दुबे, आमोद पुत्र हरीशंकर, गौरव पुत्र हरीशंकर, हरीशंकर पुत्र मुरलीधर निवासी नगला धन सिंह, सचिन पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम कमलपुर थाना करहल वहां आए और लोहे की रॉड, फावड़ा, लाठी डंडों से हमला कर दिया। मोनू के हाथ में तमंचा था। जिससे उस पर जानलेवा हमला किया गया। उसका भाई अनुराग बचाने आया तो उसे भी मारा पीटा। जिससे वह दोनों घायल हो गए। मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर पर उपरोक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।