पैतृक घर पर चल रही है ‘खान सर की बेगम के स्वागत की तैयारी
Deoria News - भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी उपनगर के रहने वाले खान सर की
भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी उपनगर के रहने वाले खान सर की नई नवेली दुल्हन (बेगम) भाटपाररानी स्थित अपने महल जैसे घर में जल्द ही आएंगी। उनके यहां आने की सूचना से भाटपाररानी उपनगर के लोग खासा उत्साहित हैं। हलांकि अभी यह सूचना भी नहीं आई है कि खान सर की नई नवेली बेगम कब आएंगी? परिवार के सदस्य भी कुछ भी कहने से अभी परहेज कर रहे हैं। भाटपाररानी कस्बा निवासी बशीर खान के तीन बेटों में खान सर के नाम से मशहूर पटना के कोचिंग शिक्षक फैजल खान सबसे बड़े हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भाटपाररानी से ही हुई है।
कुछ वर्ष पूर्व इनका पूरा परिवार मदन मोहन मालवीय डिग्री कॉलेज के सामने पुराने मकान में निवास करता था। बाद में रानी पोखरा के पास दूसरे तीन मंजिला मकान में रहने लगा। इस मकान पर खान सर हमेशा आते जाते थे। लॉकडाउन के दौरान रानी पोखरा वाले मकान में मार्बल पत्थर लगाया गया, उस दौरान खान सर अमूमन अपने मकान पर ही रहते थे। करीब दो साल पूर्व उन्होंने वार्ड नंबर एक लखना उर्फ डोमडीह लाखोपार मार्ग पर भी एक नए मकान का निर्माण कराया। यह मकान देखने में काफी विशाल और सुसज्जित है। खान सर ने भारत और पाक तनाव के बीच बिल्कुल सादे अंदाज में बिहार के सीवान की रहने वाली एएस खान से निकाह की। इसके बाद उन्होंने दो मई को भाटपाररानी में अपने नए मकान में दावत का इंतजाम किया। जिसमें स्थानीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद व भाजपा नेता अरविंद सहाय सहित तमाम लोगों ने शिरकत किया। इस पार्टी में खान सर भी मौजूद रहे। अगले दिन पुनः वे पटना चले गए। पटना में उन्होंने शादी के उपलक्ष्य में 2 जून को बड़े रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें पहली बार उनकी पत्नी एएस खान को लोगों ने देखा। रिसेप्शन में बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ सहित पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी पहुंच कर वर वधु को आशीर्वाद दिया था। अब बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पटना में छात्रों के लिए आयोजित प्रीतिभोज के बाद फैजल खान अपनी बेगम के साथ भाटपाररानी उपनगर स्थित अपने आलीशान मकान में जाएंगे। एक से दो दिनों के अंदर ही उनके आने की सूचना मिलने के बाद भाटपाररानी के लोग काफी उत्साहित हैं। लोगों का कहना है कि खान सर व उनकी बेगम का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।