Woman Attacked by In-Laws Over Melon Harvest in Bhupatipur खरबूजा लेने पर विवाहिता पर किया हमला, घायल , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWoman Attacked by In-Laws Over Melon Harvest in Bhupatipur

खरबूजा लेने पर विवाहिता पर किया हमला, घायल

Mainpuri News - एलाऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर में खरबूजा लेने खेत पर गई महिला पर आरोपियों ने हमला बोल दिया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 28 May 2025 05:19 PM
share Share
Follow Us on
खरबूजा लेने पर विवाहिता पर किया हमला, घायल

थाना क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर में खरबूजा लेने खेत पर गई महिला पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। जेठ, जेठानी, सास और स्वसुर ने महिला पर लाठी डंडों से हमला किया। घटना के बाद थाने पहुंची महिला ने तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर निवासी सुधा ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 24 मई को उसके पति अरुण कुमार घर पर नहीं थे। वह अपनी छोटी ननद सपना के साथ खेत में खरबूजा लेने गई थी। खेत में ससुर राकेश पुत्र अयोध्याप्रसाद, जेठ शंभू, सास गीता, जेठानी संतोषी ने उसे खरबूजा नहीं लेने दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

लाठी डंडों से हमला किया गया जिससे उसके शरीर के कई हिस्से में चोटें आयीं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस से शिकायत करने पर घर में न रहने देने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी पुलिस ने कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।