Young Man Commits Suicide in Daulatpur After Dropping Mother-in-Law फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsYoung Man Commits Suicide in Daulatpur After Dropping Mother-in-Law

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mainpuri News - किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में सास को वाहन में बिठाने के बाद लौटे युवक ने खेत पर जाकर फांसी लगा ली।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 11 Feb 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में सास को वाहन में बिठाने के बाद लौटे युवक ने अज्ञात कारण के चलते खेत पर जाकर फांसी लगा ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना मंगलवार दोपहर की है। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी ब्रह्मानंद कश्यप पुत्र जयवीर सिंह के घर सोमवार की रात परिवार के ही एक बच्चे का जन्मदिन कार्यक्रम था। जन्मदिन कार्यक्रम में उसकी सास भी भाग लेने आई थी। मंगलवार की सुबह वह अपनी सास को छोड़ने चला गया। वापस लौटकर वह सीधे अपने खेत पर गया, जहां कुछ देर बाद उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसका शव लटका हुआ देखा तो चीख-पुकार शुरू हो गई। सूचना पाकर पहुंची किशनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।