Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsCeiling Plaster Collapse at Judicial Officer s Chamber Avoids Disaster
छाता में भरभरा कर गिरी न्यायिक अधिकारी के चैंबर की छत
Mathura News - छाता न्यायालय के न्यायिक अधिकारी के चैम्बर की छत का प्लास्टर गुरुवार को गिर गया। राहत की बात यह रही कि अधिकारी छुट्टी पर थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कई सामान...
Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराThu, 12 June 2025 09:01 PM

छाता न्यायालय के न्यायिक अधिकारी के चैबरर की छत का प्लास्टर गुरुवार को भरभरा कर गिर गया। गनीमत ये रही कि न्यायिक अधिकारी छुट्टी पर थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गुरुवार की दोपहर छाता न्यायालय के न्यायिक अधिकारी के चैम्बर की छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। कार्यालय में बैठे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि न्यायिक अधिकारी के पेशकार व अन्य कर्मचारी चैंबर में नहीं थे। छत के मलवे से चैंबर में रखा सामान पंखा, लाइट, टेबल, डेस्क बोर्ड आदि क्षतिग्रस्त हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।