गोकुल में छड़ीमार होली आज, नंद किले से निकलेगा ठाकुरजी डोला
Mathura News - भगवान कृष्ण की नगरी गोकुल में आज छड़ीमार होली का आयोजन मुरलीधर घाट पर होगा। दोपहर 12 बजे ठाकुर जी का डोला नंद भवन से निकलेगा। भक्तों पर रंग, फूल और इत्र डाला जाएगा। डोला मुरलीधर घाट पर पहुंचेगा, जहां...

भगवान कृष्ण की नगरी गोकुल में आज मंगलवार को छड़ीमार होली का आयोजन मुरलीधर घाट पर दोपहर 12 बजे से होगा। इसकी तैयारियां मंदिर कमेटी व प्रशासन द्वारा अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। नंद भवन से ठीक बारह बजे ठाकुर जी का डोला निकलेगा। जो देशी विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। डोले में ठाकुर जी बाल,कृष्ण लाल के स्वरूपों को बैठाकर उनको गोकुल के मुख्य बाजारों में होली खिलाते हुए मुरलीधर घाट की और ले जाते है। पूरे रास्ते गुलाल, टेसू के फूलों का रंग, गुलाब, गेंदा के फूलों की पत्ती, इत्र आदि भक्तों पर डाला जाएगा। भगवान के सखा,अपनी पारंपरिक भेष भूषा, बगलबंदी छोती, सखियां लहंगा फारिया में डोले के साथ ब्रज के लोकगीतों की मधुर गीतों पर नृत्य करते हुए चलते हैं। इस अदभुत नजारे को देशी विदेशी भक्त देख कर रोमांचित हो उठते हैं। सम्पूर्ण नगर की परिक्रमा के बाद डोला मुरलीधर घाट पर पहुंचेगा। यहां बने विशाल मंच पर ठाकुर जी को विराजमान कराया जाएगा। उसके बाद लगभग एक घंटा तक छड़ीमार होली महोत्सव चलेगा। एक घंटे तक होली में केवल गुलाल का प्रयोग होगा। यहां आरती के बाद पुन डोला मंदिर के प्रस्थान करेगा। मंदिर में वैदिक विधि विधान के साथ मंत्र उच्चारणाओं से ठाकुर जी को स्नान करा विराजमान कराया जाएगा। उसके बाद होली का समापन होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित एवं अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने बताया नगर पंचायत द्वारा छड़ीमार होली की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। नगर के मुख्य मार्गो पर बेटीकेडिंग करा दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।