Delhi Police Searches for Two Accused in 1 Crore Fraud Case हेराफेरी के मामले में चौक पहुंची दिल्ली पुलिस, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsDelhi Police Searches for Two Accused in 1 Crore Fraud Case

हेराफेरी के मामले में चौक पहुंची दिल्ली पुलिस

Maharajganj News - दिल्ली में एक करोड़ की हेराफेरी के मामले में वांछित दो आरोपितों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस चौक पहुंची। लेकिन आरोपितों के गांव धरमौली पहुंचने पर वे नहीं मिले। पुलिस ने तामिला कराने के बाद वापस लौट...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 25 April 2025 10:02 AM
share Share
Follow Us on
हेराफेरी के मामले में चौक पहुंची दिल्ली पुलिस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली में एक करोड़ की हेराफेरी के मामले में वांछित चल रहे दो लोगों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस चौक पहुंची। चौक पुलिस के सहयोग से आरोपितों के गांव धरमौली पहुंची, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने पर दोनों नहीं मिले। तामिला कराने के बाद दिल्ली पुलिस वापस लौट गई। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली निवासी दो लोग दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करते थे। आरोप है कि कंपनी में काम करने के दौरान कारोबार में लगभग एक करोड़ की हेराफेरी हुई। थाना नरेला में मुस 713/19 धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। आरोपितों के न्यायालय में हाजिर ना होने की दशा में न्यायालय द्वारा आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया।

इसके अनुपालन में गुरुवार को दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार थाना चौक पुलिस के साथ मिल कर आरोपितों के घर छानबीन की, लेकिन आरोपित नहीं मिले। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि दिल्ली पुलिस आरोपियों के घर मुकदमें का तामिला कराने आयी थी। तामिला कराने के बाद वापस चली गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।