अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Mathura News - रविवार रात पानी गांव पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक रवि कुमार की मौत हो गई। वह बाइक से घर जा रहा था जब उसे तेज गति से चलाने वाले वाहन ने टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे...

थाना जमुनापार अंतर्गत पानी गांव पुल के समीप रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल वृंदावन निवासी युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार अजय किशोर ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे किशोरपुरा, गौतम पाड़ा, वृंदावन निवासी युवक रवि कुमार (28) निवासी बाइक से घर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि तभी रास्ते में पुल के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार युवक रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे तत्काल उपचार को सौ शैया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर उसे चिकित्सकों ने रैफर कर दिया। वहां से बेहतर उपचार को के डी हॉस्पिटल अकबरपुर में भर्ती कराया। वहां उसकी उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।