Govardhan Municipality Launches Door-to-Door Dustbin Distribution for Cleanliness Drive स्वच्छ भारत अभियान के तहत-घर घर डस्टबिन वितरण अभियान शुरू, Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsGovardhan Municipality Launches Door-to-Door Dustbin Distribution for Cleanliness Drive

स्वच्छ भारत अभियान के तहत-घर घर डस्टबिन वितरण अभियान शुरू

Mathura News - गोवर्धन नगर पंचायत ने गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए वार्ड नंबर एक भीमनगर में घर-घर डस्टबिन वितरण कार्य शुरू किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा और ईओ चैतन्य तिवारी ने इस अभियान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSat, 10 May 2025 09:15 PM
share Share
Follow Us on
स्वच्छ भारत अभियान के तहत-घर घर डस्टबिन वितरण अभियान शुरू

गोवर्धन। नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा वार्ड बार डस्टबिन वितरण कार्य शुरू हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा व ईओ चैतन्य तिवारी ने वार्ड नंबर एक भीमनगर में घर-घर डस्टबिन वितरित कर लोगों को गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर नगर पंचायत के वाहन में डालने के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार दोपहर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा व ई ओ चैतन्य तिवारी ने भीम नगर पहुंच कर क्षेत्रीय सभासद नीरज, ललित कुमार के साथ घर-घर डस्टबिन वितरित कर वितरण अभियान की शुरुआत की। नगर पंचायत ईओ चैतन्य तिवारी ने बताया कि हरे और नीले रंग के डस्टबिन का एक सेट परिवार के अनुरूप प्रत्येक वितरित किया जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत घर घर डस्टबिन वितरण अभियान वार्ड 01 से शुरू हुआ है। इस दौरान नगर पंचायत लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल, ललित कुमार विमल ,तरुण शुक्ला, आशीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।