Inspection of Cow Shelter in Mathura by UP Cow Service Commission Member राज्य गो सेवा आयोग के सदस्य ने किया गो आश्रय सदन का निरीक्षण, Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsInspection of Cow Shelter in Mathura by UP Cow Service Commission Member

राज्य गो सेवा आयोग के सदस्य ने किया गो आश्रय सदन का निरीक्षण

Mathura News - मथुरा में, उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने ग्राम कोह के गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों की देखभाल, चारे-पानी की उपलब्धता, और गोशाला की स्वच्छता का जायजा लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराThu, 19 June 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
राज्य गो सेवा आयोग के सदस्य ने किया गो आश्रय सदन का निरीक्षण

मथुरा। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने बुधवार को फरह के ग्राम कोह की गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों की देखभाल, चारे-पानी की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था एवं गोशाला की संरचना का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण में गोवंशों की संख्या कम पाई गई। गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गोवंशो की संख्या, भूसा, हरा-चारा, ईयर टैगिंग, लाइटिंग, पानी, शेड, गर्मी से बचाव आदि की जानकारी ली। गोशाला की व्यवस्था को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशाला की सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि गोवंशों को उचित देखभाल एवं पोषण मिल सके।

उन्होंने उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी को गौवंशो की नियमित स्वास्थ्य चेकअप के निर्देश दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।