सनातन की पोषक थी अहिल्या बाई होलकर : देवेंद्र
Mathura News - गोवर्धन में अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अहिल्या बाई के योगदान की...

गोवर्धन। अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत गोवर्धन में महिला जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि 300 वर्ष पूर्व अहिल्या बाई होल्कर ने सनातन की मजबूती के किए जो कार्य किए वो मिसाल हैं। सैंकड़ों मंदिरों की पुनर्स्थापना की। उनका रण कौशल भी अनुकरणीय रहा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्पना गर्ग ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर महिला संस्कृति करण की सबसे सच्ची मिसाल है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर ने पुरुष प्रधान समाज में संघर्ष से जो महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश की वो अतुलनीय है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने उनके जीवन व्रत पर प्रकाश डालते हुए सनातन की सच्ची पोषक बताया। इस अवसर पर सीबीएसई इंटर परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में आई छात्रा काकुल शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता के लिए पांच महिला स्वच्छता प्रहरियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह राणा, विधानसभा संयोजक ठाकुर परशुराम सिंह, केशव देव शर्मा प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज, कैलाश मिश्र ज्योतिषाचार्य, सभासद अमित गोस्वामी, सुरेंद्र गुप्ता बिरजो, नरसिंह एडवोकेट, माधव शर्मा, रिंकू सिंह, चंद्रभान चौधरी, ईओ चैतन्य तिवारी, डीपीएम विनय प्रताप, गिरिराज शर्मा, सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कान्हा शर्मा ने व संचालन मनोज सोनौठ ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।