21-Year-Old Dies After Being Hit by Unknown Vehicle in Kopa Ganj चचेरी बहन की शादी में आए युवक की दुर्घटना में मौत, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau News21-Year-Old Dies After Being Hit by Unknown Vehicle in Kopa Ganj

चचेरी बहन की शादी में आए युवक की दुर्घटना में मौत

Mau News - कोपागंज थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय जयप्रकाश अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जयप्रकाश चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मुंबई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 30 April 2025 01:32 AM
share Share
Follow Us on
चचेरी बहन की शादी में आए युवक की दुर्घटना में मौत

पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के बापू इंटर कालेज के पास मंगलवार को संदिग्ध हाल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुरा निवासी 21 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र राम अवतार मुम्बई में रहता था। उसकी चचेरी बहन की शादी मंगलवार को थी। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए जयप्रकाश तीन दिन पूर्व मुम्बई से घर आया हुआ था। मंगलवार की सुबह चचेरी बहन की शादी की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान जयप्रकाश घर के परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज होकर घर बाहर चला गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन काफी परेशान हो गए और उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। इसी बीच बापू इंटर कॉलेज के पास टहलने निकले कुछ लोगों ने जयप्रकाश को संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोपागंज थाने की पुलिस को दिया। सूचना पाते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हाल हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी रही। उधर चचेरी बहन की शादी की खुशी गम में बदल गई। परिजन घटना को लेकर काफी अवाक हैं।

सादगी के साथ चेचरी बहन की हुई शादी

पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुरा निवासी 21 वर्षीय जयप्रकाश की मौत के बाद शादी की खुशी गम में बदल गई। किसी तरह से सादगी के साथ चचेरी बहन की शादी हुई। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश के बड़े भाई की शादी 5 मई को तय है। लेकिन जयप्रकाश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

तहरीर नहीं मिली है : पुलिस

कोपागंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुरा निवासी 21 वर्षीय जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल अवस्था में बापू इंटर कालेज के पास पड़ा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाबत थाने में परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।

- सतीश यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष कोपागंज।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।