अहिल्याबाई के शौर्य गाथा से समाज और देश को मिलेगी नई ऊर्जा: प्रितुलता
Mau News - मऊ, संवाददाता। अहिल्याबाई होल्कर की जनशताब्दी के अवसर पर सरजू तट स्थित राम—परशुराम

मऊ, संवाददाता। अहिल्याबाई होल्कर की जनशताब्दी के अवसर पर सरजू तट स्थित राम—परशुराम मिलन स्थल के रामलीला मैदान में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रितुलता पाण्डेय ने कहा कि महिला शक्ति की प्रतीक, सनातन धर्म ध्वजा पताका लहराने वाली अहिल्याबाई का स्वर्ण गाथा सदैव समाज को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई त्याग की मूरत, सेवा की सूरत, नारी शक्ति की पहचान, धर्म की रक्षक और न्याय की धार थीं। वे साहस, भारतीय संस्कृति और संस्कारों की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। कहा कि अहिल्याबाई के शासन में भक्ति, न्याय और भारतीय संस्कृति की गहराई देखने को मिलती है।
सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के शासनकाल में हिन्दू मंदिरों का जीर्णोंद्धार हुआ था। उन्होंने जीवन पर्यन्त सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य किया। उनका कृतित्व और व्यक्तित्व समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।कार्यक्त्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल, किसान नेता विनय कुमार उर्फ बंटी राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अधीन पाण्डेय, पारस चौहान आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्त्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष आजाद जायसवाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट कि
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।