समाज को संगठित करने पर दिया गया जोर
Mau News - कोपागंज में मौर्य कुशवाहा समाज ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने समारोह में भाग लिया और समाज के महापुरुषों को याद किया। उन्होंने भाई-चारे और समरसता का संदेश...
पूराघाट। मौर्य कुशवाहा समाज के तत्वावधान में नगर पंचायत कोपागंज स्थित कुशवाहा भवन पर होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य का लोगों ने स्वागत किया। समारोह में समाज के महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाई-चारा और समरसता का संदेश देता है। जिससे समाज में आपसी सद्भाव की नीव मजबूत होती है। इससे पहले उन्होंने कुशवाहा भवन स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और भागवान बुद्ध तथा सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। होली मिलन समारोह के संयोजक सुनील मौर्य ने भगवान बुद्ध का चित्र व राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य ने बैज, अंगवस्त्रम तथा राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ प्रदान कर स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता मोनू मौर्य तथा संचालन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य ने किया। इस अवसर पर भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक सुबाष मौर्य, रामप्रवेश मौर्य, डीके कुशवाहा, अर्पित मौर्य, अजीत, श्रीराम मौर्य, डा.डीपी मौर्य, हरिकेश मौर्य, पिन्टू, अमरजीत मौर्य, अजीत मौर्य, मनोज मौर्य, अशोक मौर्य, राजाराम मौर्य, संजय मौर्य, राजेन्द्र मौर्य, महेंद्र मौर्य, रामध्यान मौर्य, विजई मौर्य आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।