नीट परीक्षा में साक्षी ने बढ़ाया परिजनों का मान
Mau News - नीट यूजी-2025 के परिणाम में रानीपुर की साक्षी दुबे ने आल इंडिया रैंक 6838 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ इंटर की परीक्षा में भी टॉप 10 में स्थान पाया। उनका...
रानीपुर। नीट यूजी-2025 के घोषित परिणाम में जनपद मऊ के रानीपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कांझा निवासी साक्षी दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया रैंक 6838 हासिल कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादी, माता-पिता, चाचा-चाची और गुरुजनों को दिया। कहा कि उनके निरंतर सहयोग और आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई। इंटर की परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साक्षी ने बरेली मंडल में टाप 10 में स्थान पाया था। साक्षी का लक्ष्य एक सफल न्यूरोलॉजिस्ट बनकर समाज और देश की सेवा करना है।
पिता मनोज दुबे ने बताया साक्षी को बचपन से ही शिक्षा और चिकित्सा के प्रति गहरी रुचि रही है। बधाई देने वालों में दिनेश दुबे, अनिल दुबे, भास्कर दुबे, मृत्युंजय दुबे, अशोक दुबे, दिवाकर दुबे समेत कई ग्रामीण व रिश्तेदार मौजूद रहे। नीट में अंशुमान को मिली 10738वीं रैंक दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र के गंगयापार निवासी मोहन दुबे के पुत्र अंशुमान दुबे ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 10738वां रैंक प्राप्त किया है। गांव और क्षेत्र का मान बढ़ने से परिजनों में खुशी का माहौल है। अंशुमान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया है। बेटे की सफलता पर होने पर माता चंद्रकला दुबे और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं क्षेत्र में चर्चा भी खूब हो रही है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।