Strengthening Organizational Structure Meeting of Business Board in Madhuban व्यापार मंडल ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsStrengthening Organizational Structure Meeting of Business Board in Madhuban

व्यापार मंडल ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Mau News - मधुबन नगर पंचायत के गुप्ता गली में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरिजाशंकर मौर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयकिशन साहू ने संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊThu, 24 April 2025 03:09 AM
share Share
Follow Us on
व्यापार मंडल ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

मधुबन। नगर पंचायत के गुप्ता गली में बुधवार को पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरिजाशंकर मौर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयकिशन साहू जैकी ने कहा कि आज हम व्यापारियों को संघे शक्ति कलियुगे की उक्ति को चरितार्थ करना होगा। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा हम व्यापारी शोषण के शिकार होते रहेंगे। महामंत्री राजकुमार जायसवाल और कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी वर्ग आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। व्यापारियों ने सरकार से व्यापारिक कार्यों को सम्पादित करने में आसान प्रक्रिया अपनाने की मांग किया। इस अवसर पर ईश्वरचंद गुप्ता, अमित गुप्ता , संजय खुटाले, राहुल गुप्ता, अमन जायसवाल, गांधी मल्ल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।