Chaos Erupts in Meerut Hospital After Pregnant Woman s Death प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsChaos Erupts in Meerut Hospital After Pregnant Woman s Death

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Meerut News - मेरठ के नौचंदी क्षेत्र के निजी अस्पताल में एक 30 वर्षीय गर्भवती महिला पूजा की मौत के बाद हंगामा हुआ। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे की मृत्यु की पुष्टि की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 15 June 2025 04:22 AM
share Share
Follow Us on
प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

मेरठ। नौचंदी क्षेत्र के निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद शनिवार रात हंगामा हो गया। महिला को कुछ घंटे पहले ही भर्ती कराया था। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। बागपत के ग्राम टीकरी निवासी रोहित की पत्नी 30 वर्षीय पूजा सात माह की गर्भवती थी। शनिवार को पूजा की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर जानी के अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु की पुष्टि कर दी। पूजा को मेरठ रेफर किया गया। परिजन गढ़ रोड स्थित अस्पताल में पूजा को लेकर पहुंचे। करीब नौ बजे स्टाफ ने जानकारी दी कि महिला की हालत खराब है।

परिजनों पर पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया। इस बीच महिला चिकित्सक वहां पहुंची और उसने पूजा की मृत्यु की पुष्टि कर दी। परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा दिया। समाजसेवी अमित प्रधान भी पहुंच गए। एसएचओ इलम सिंह का कहना है कि खून अधिक बहने के कारण महिला की मौत हुई है। ऐसी जानकारी अस्पताल स्टाफ द्वारा दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।