Controversy Erupts Over Installation of Ahilyabai Holkar Statue in Modipuram अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाने को लेकर हंगामा, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsControversy Erupts Over Installation of Ahilyabai Holkar Statue in Modipuram

अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाने को लेकर हंगामा

Meerut News - मोदीपुरम के पावली खास में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति की स्थापना को लेकर हंगामा हो गया। स्थानीय पाल समाज ने मूर्ति लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अनुमति न होने की वजह से रोक दिया। सरधना...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 1 June 2025 05:33 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाने को लेकर हंगामा

मोदीपुरम। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत पावली खास में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति की स्थापना को लेकर हंगामा हो गया। स्थानीय पाल समाज के लोग अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को लगाने पर अड़े रहे। जबकि पुलिस ने अनुमति न होने पर मूर्ति न लगाने की बात कही। इस दौरान सरधना विधायक अतुल प्रधान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने भी प्रशासन की बात का समर्थन किया और मूर्ति न लगाने की बात कही। फिलहाल मूर्ति की स्थापना को रोक दिया गया है। शनिवार को पावली खास गांव के शिव मंदिर के पास लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाने का कार्यक्रम था।

इस कार्यक्रम में सरधना विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे थे। आयोजकों ने प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर शोभायात्रा निकाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आयोजकों से प्रतिमा लगाने की अनुमति मांगी। आयोजक अनुमति नहीं दिखा पाए, जिस पर पुलिस ने प्रतिमा लगाने से मना कर दिया। विधायक ने भी अधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद तय हुआ कि अनुमति मिलने के बाद ही प्रतिमा को रखा जाएगा। विधायक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चले गए। आयोजक सोनू पाल ने बताया कि पुलिस-प्रशासन से अनुमति लेने के बाद प्रतिमा को लगाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।