अहिल्याबाई ने सनातन धर्म ध्वजा को झुकने नहीं दिया
Sonbhadra News - घोरावल में अखिल भारतीय पाल महासभा ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई। मुख्य अतिथि विधायक डा. अनिल कुमार मौर्य ने उनके योगदानों की सराहना की। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने धर्म और न्याय के लिए...
घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर स्थित मंडी परिसर में अखिल भारतीय पाल महासभा की ओर से अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौ वीं जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार मौर्य ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि डा. अनिल कुमार मौर्य ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर धर्मनिष्ठ महिला थी। उन्होंने सनातन धर्म ध्वजा को झुकने नहीं दिया। आक्रमणकारियों की तरफ से ध्वस्त किए मंदिरों जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर और सोभनाथ मंदिर की पुनस्र्थापना जगजाहिर है। पूरे देश में उनके तरफ से कराए गए कार्यों को देश याद करता रहेगा।
विशिष्ठ अतिथि अपना दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा शस्त्र है, जिससे हमारा समाज आगे बढ़ेगा। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। कई जगहों पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति स्थापना की गई, लेकिन वहीं उनको उपेक्षित करने का कार्य भी किया गया। आज धनगर समाज उपेक्षित है, इसके लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। राजनीतिक पार्टियों ने समय-समय पर केवल अपने मतलब के लिए प्रयोग करती रही है। नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर न्याय की देवी थी। न्याय के लिए अपने लड़के को भी इससे अलग नहं किया। उन्होंने पूरे देश में मंदिरों व घाटों के निर्माण कार्य कराया। आक्रांताओं की तरफ से ध्वस्त मंदिरों को लेकर अभियान के तहत निर्माण कार्य कराया। पूरे जीवन भर उन्होंने न्याय धर्म को अपनाया और समाज के उत्थान में लगी रही। इस मौके पर सुभाष पाल, राजकुमार पाल, कृष्ण कुमार पाल, इनामुल हक अंसारी, स्वारथ पाल, संतोष पाल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन शेषधर पाल ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।