Passenger Auto Rollover Accident Near Taranga Village Injures Family चाकुलिया: टोटो पलटने से पति-पत्नी और पुत्री जख्मी, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsPassenger Auto Rollover Accident Near Taranga Village Injures Family

चाकुलिया: टोटो पलटने से पति-पत्नी और पुत्री जख्मी

चाकुलिया में रविवार को तरंगा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक से बचने के कारण यात्री टोटो पलट गया। इस हादसे में बड़ामारा गांव के लखन सोरेन, उनकी पत्नी मोगली सोरेन और तीन वर्षीय पुत्री सरिता सोरेन घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSun, 8 June 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: टोटो पलटने से पति-पत्नी और पुत्री जख्मी

चाकुलिया: चाकुलिया - बेंद मुख्य सड़क पर तरंगा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार की बाइक से बचने के कारण यात्री से भरा टोटो सड़क किनारे पलट गया। इससे टोटो पर सवार बड़ामारा गांव के लखन सोरेन, पत्नी मोगली सोरेन और तीन वर्षीय पुत्री सरिता सोरेन घायल हो गए। तीनों घायलों को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के मुताबिक लखन सोरेन, मोगली सोरेन, सरिता सोरेन, नेपाल कालिंदी, टूनु कर्मकार और बदरू कालिंदी टोटो पर सवार होकर बेंद की ओर जा रहे थे। लखन सोरेन ने बताया कि वह पत्नी और पुत्री के साथ बड़ामारा से पश्चिम बंगाल के गमहरिया जा रहा था।

टोटो में छह यात्री सवार होकर बेंद की ओर जा रहे थे। सामने एक तेज रफ्तार की बाइक आ गयी। बचने के दौरान टोटो सड़क किनारे पलट गया। सूचना पाकर थाना के एएसआई किशुन तिरु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।