Devotional Evening with Ananya Singh at Noochadi Mela in Meerut वृंदावन जाऊंगी सखी न लौट के आऊगी..., Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsDevotional Evening with Ananya Singh at Noochadi Mela in Meerut

वृंदावन जाऊंगी सखी न लौट के आऊगी...

Meerut News - मेरठ में नौंचदी मेला के तहत पटेल मंडप में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायिका अनन्या सिंह ने भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भगवान राम और कृष्ण के भजनों का आयोजन हुआ, जहां दर्शकों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 6 June 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
वृंदावन जाऊंगी सखी न लौट के आऊगी...

मेरठ। नौंचदी मेला पटेल मंडप में गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। पटेल मंडप प्रभु राम और बांके बिहारी श्याम के भजनों से गूंज गया। शुभारंभ सहयक नगर अयुक्त शरद पाल, नरेंद्र राष्ट्रवादी और मेला समिति के सदस्यों ने किया। भजन गायिका अनन्या सिंह ने गणेश वंदना कर भजन संध्या का शुरू की। पायो जी मैने राम रतन धन पायो भजन सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। जय श्री राम के जयकारों के बीच पटेल मंडप गूंज गया। हे गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाऊ सैया से कर दो मिलनवा हाय राम भजन गाया। कभी राम बन के कभी श्याम बन के चले आना प्रभु जी चले आना भजन सुनाया।

भगवान राम को समर्पित भजन रोम रोम में जो बस जाएं वही राम कहलाते है भजन सुनाया, भजन सुन श्रोता नाचने गाने लगे। भगवान कृष्ण की आराधना करते हुए भजन मनिहारी का भेष बनाया श्याम चूडी बेचने आया। मंच पर भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। मंचन के दौरान भजन सावरी सूरत पे मोहन दिल दिवाना हो गया। अंत में भजन गायिका अनन्या सिहं ने वृंदावन धाम के दर्शन कराते हुए भजन वृंदावन जाऊंगी सखी न लौट के आऊंगी, मेरी उठे बिरह में पीर सखी वृंदावन जाऊंगी भजन सुन मेला समिति के सदस्यों के साथ ही पटेल मंडप में मौजूद दर्शकों ने नृत्य किया। भजन गायिका अनन्या सिहं ने नगर नगम और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जितेंद्र अग्रवाल, संजीव मित्तल, हरवीर सिंह, राजकुमार, नरेंद्र राष्ट्रवादी, नासिर सैफी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।