Farmers Union in Meerut to Protest Against Corruption in Electricity and Police Departments बिजली, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कमिश्नरी घेरेंगे किसान, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFarmers Union in Meerut to Protest Against Corruption in Electricity and Police Departments

बिजली, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कमिश्नरी घेरेंगे किसान

Meerut News - मेरठ में किसान मजदूर संगठन की बैठक में भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई। संगठन ने बिजली, पुलिस और अन्य विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया। डिबाई में किसानों के भूमि विवाद और पुलिस की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 28 May 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
बिजली, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कमिश्नरी घेरेंगे किसान

मेरठ। मंगलवार को किसान मजदूर संगठन के मेरठ महानगर कार्यालय जागृति विहार में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बैठक हुई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि किसान मजदूर संगठन पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों में बिजली, विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और बुलंदशहर के डिबाई में पुलिस व तहसील समेत अन्य विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन करेंगे। जल्द कमिश्नरी पर पंचायत कर घेराव करेंगे। तहसील एवं थाना डिबाई का मामला उजागर किया। किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने कहा कि सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के गांवों में बिजली सुदृढ़ीकरण कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। मुजफ्फरनगर में नौ दिनों तक चले धरने के बाद जांच समिति बन गई है।

बुलदंशहर के डिबाई में किसानों के जमीन के विवाद में पुलिस अधिकारियों की पक्षपातपूर्ण भूमिका एवं भू-माफियाओं से सांठगांठ का मुद्दा उठाया। मंडल मुख्यालय पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से शिकायत के बावजूद कार्यवाही कर किसानों को न्याय नहीं दिलाया जा रहा। किसान अब मजबूर होकर कमिश्नरी पर डेरा डालेंगे। डिबाई पुलिस अफसरों की विजीलेंस जांच कराने की मांग की। बैठक में किसान मजदूर संगठन के चंदन सिंह पटवाल, विनोद परमार, जगपाल सिंह बौद्ध, श्याम सिंह चौहान, राहुल कुशवाहा, अंशुल, संजय फौजी, विक्रम सिंह, उदय, संजय राघव, लाला, सुमित, सुभाष तोमर रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।