भाजपा के पूर्व विधायक ने लोगों की समस्याओं का कराया निस्तारण
Meerut News - दौराला रेलवे स्टेशन पर पूर्व भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम का स्वागत हुआ। उन्होंने लोगों की समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उनका निस्तारण कराया। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों की...

दौराला। दौराला रेलवे स्टेशन शिव मंदिर पर मंगलवार को पूर्व भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम का लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक ने लोगों की समस्याओं का सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर समस्याओं का निस्तारण कराया। रेलवे स्टेशन शिव मंदिर पर पहुंचने पर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में सभी लोगों के हितों के लिए काम हो रहा है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील की।
कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक दौलत राम कॉलोनी में भी सभासद ओमकार उपाध्याय के आवास पर पहुंचे और कालोनी के लोगों की समस्याओं का सुना और मौके पर ही निस्तारण किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नवीन शर्मा, सभासद राकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, अरुण शर्मा, जितेंद्र रस्तोगी, भूपेंद्र रस्तोगी, शिवकुमार शर्मा, दीपक अरोड़ा, अंकित कश्यप, विदेश गुप्ता, मुकेश, ललित, प्रदीप, बिल्लू, अतुल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।