Ganjdandwara Festival Begins Eiffel Tower Camel Rides and Entertainment Attractions गंजडुंडवारा में मेला महोत्सव हुआ शुरू, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsGanjdandwara Festival Begins Eiffel Tower Camel Rides and Entertainment Attractions

गंजडुंडवारा में मेला महोत्सव हुआ शुरू

Agra News - गंजडुंडवारा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को मोहनपुर रोड पर हुआ। इस प्रदर्शनी में एफिल टावर, ऊंट की सवारी, आसमानी झूला, ब्रेक डांस, जंपिंग और मिक्की माउस जैसी कई मनोरंजन की सुविधाएं हैं। प्रदर्शनी एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 16 June 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
गंजडुंडवारा में मेला महोत्सव हुआ शुरू

कस्बा के मोहनपुर रोड स्थित गंजडुंडवारा महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी में बनाए एफिल टावर और ऊंट की सवारी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में आसमानी झूला, नाव, ब्रेक डांस, जंपिंग, मिक्की माउस, ट्रेन तमाम मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। इसके अलावा सौंदर्यीकरण एवं खेल खिलौने की दर्जनों दुकानें लगी हुई हैं। क्षेत्र के तमाम लोग इस प्रदर्शनी में पहुंचकर लुत्फ ले रहे हैं। प्रदर्शनी के मुख्य द्वार में प्रवेश होते ही एफिल टावर बनाया गया है, जिसे लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। नुमाइश ठेकेदार सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रदर्शनी एक माह के लिए लगाई गई है।

इस नुमाइश ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।