जमकर बरसी बरखा रानी, लोगों को मिली गर्मी से राहत
चतरा में रविवार को तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। पहले तापमान 42 डिग्री सेल्सीयस था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। लोग बारिश में आनंदित हुए, और किसानों में भी खुशियां देखने को...
Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 16 June 2025 12:56 AM

चतरा, प्रतिनिधि। रविवार को दोपहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश के पहले यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सीयस था। लोग पसीना से तर बतर हो रहे थे। उपर से बिजली आंख मिचौनी लोगों के तन बदन में और आग लगा रहा था। इसी बीच मौसम ने करवट ली और एक घंटा तक झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ गयी। और लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ लोग तो बारिश में नहाने का भी आनंद उठाया। इस बारिश को लेकर किसानों में भी खुशी देखी जा रही है। अगर यह बारिश एक दो दिन लगातार हुई तो किसान खेती-बारी में लग जायेंगें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।