Gurpurab Celebrated with Enthusiasm Sikh Community Honors Guru Arjan Dev s Martyrdom गुरु अरजनदेव की शहीदी दिवस पर लगायी छबील, मीठे जल पिलाया, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsGurpurab Celebrated with Enthusiasm Sikh Community Honors Guru Arjan Dev s Martyrdom

गुरु अरजनदेव की शहीदी दिवस पर लगायी छबील, मीठे जल पिलाया

Meerut News - गुरु अरजनदेव की शहीदी दिवस पर लगायी छबील, मीठे जल बांटा मेरठ। संवाददाता शुरुक्रवार

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 31 May 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
गुरु अरजनदेव की शहीदी दिवस पर लगायी छबील, मीठे जल पिलाया

शुरुक्रवार को गुरु अरजनदेव के शहीदी दिवस थापर नगर, लालकुर्ती, सदर गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में जगह जगह-जगह सिख समाज ने छबील लगाकर मीठे जल का वितरण किया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा थापर नगर में सिखों के पांचवे गुरु गुरु अरजनदेव के शहीदी दिवस पर कीर्तन, प्रवचन और गुरुवाणी का पाठ किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ हुआ। हजूरी रागी जत्थे प्रीतम सिंह ने जन्म मरण दोहू महि नाहि जन परोपकारी आए शब्दों का कीर्तन किया। हजूरी कीर्तनी जत्था निरमल सिंह ने कलियुग जहाज अरजन गुरु शब्दों का गायन का संगत को निहाल कर दिया।

सरदार रणजीत सिहं जस्सल ने श्रद्धापुष्प अर्पित करते हुए कहा कि गुरु अरजनदेव की महान शहीदी से एक ऐसे क्रांति आयी कि सिखों को शास्त्र के साथ शस्त्र रखने माला के साथ भाला पकड़ने और भक्ति के साथ शक्ति को जन्म देकर संत सिपाही स्वरुप प्रदान किया। ज्ञानी चरनप्रीत सिंह प्रवचन करते हुए कहा कि गुरु अरजनदेव शांति चित्त स्वभाव के मालिक थे। सदर सीता माता गुरुद्वारा, लालकुर्ती कलगीधर गुरुद्वारे के बाहर छबील लगाकर मीठे जल का वितरण किया गया। रणजीत सिंह नंदा, हरप्रीत सिंह, सुरिंद्र सिंह भाटिया, गुरमुख सिहं, जसबीर सिह खालसा, अमनदीप सिंह, सोहन सिहं आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।