मेरठ की बेटियां खेलों में लिख रहीं इतिहास
Meerut News - मेरठ की बेटियों ने एशियन गेम्स में 3 दिन में चार पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। रूपल चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में रजत और मिक्सड रिले में स्वर्ण पदक जीते। पारूल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक...

साउथ कोरिया की जमीन पर मेरठ की बेटियों ने रचा इतिहास -- 3 दिन में बेटियों ने जीते चार पदक मेरठ। मेरठ की बेटियों ने इतिहास रच दिया। 3 दिन में ही मेरठ की बेटियों ने चार पदक हासिल कर प्रदेश में मेरठ जिला का टॉप पर पहुंचा दिया। प्रदेश के 6 खिलाडी प्रतियोगिता में प्रतिभा कर रहे हैं लेकिन मेरठ की बेटियों के अलावा अलीगढ़ के गुलबीर सिंह ही दौड़ मे स्वर्ण पदक हासिल कर सके हैं। बुधवार से मेरठ के खिलाड़ियों का जीत का शुरू हुआ सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। बुधवार को जहां रूपल चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक और मिक्सड रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया था वही गुरुवार को उन्होंने मिक्स महिला रिले दौड़ में भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपने पदको की हैट्रिक लगाई थी।
शुक्रवार को पारूल चौधरी ने वहीं से शुरुआत करते हुए 3000 मी स्टेपलचेज में रजत पदक हासिल किया। अब शनिवार को वह भी अपने दूसरे पदक के लिए 5000 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। हालांकि भाला फेंक में अनु रानी चौथे नंबर पर रहीं। 12 दिन में हासिल की दूसरी उपलब्धि दौराला के इकलौता गांव निवासी पारूल चौधरी के लिए यह वर्ष उपलब्धियां भर रहा है। 19 मई को उन्हें बतौर डिप्टी एसपी ज्वाइन कराया गया। फिलहाल उनकी पहली पोस्टिंग मुरादाबाद में है। वह अपने गांव से डिप्टी एसपी बनने वाली पहली महिला हैं। पिता कृष्ण पाल ने बताया की बेटी ने उनका सर गर्व से ऊँचा कर दिया है। पहले डिप्टी एसपी बनकर गांव की पहली अधिकारी बनी। वहीं अब एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतकर एक बार फिर से गांव और परिवार को गौरवान्वित किया हैं। पारूल चौधरी की उपलब्धियां ये हैं पारूल की उपलिब्धयां स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मीटर रजत पदक – दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपलचेज स्वर्ण पदक- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 बैंकाक कांस्य पदक- एशियन चैंपियनशिप 2018 बैंकाक अर्जुन अवार्ड- 2023 रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड-2021 2024 आलंपिक खेलों में प्रतिभाग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।