Husband Stabs Wife in Stomach Over Mobile Dispute in Shyam Nagar मोबाइल चलाने पर पत्नी के पेट में घोंप दी कैंची, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsHusband Stabs Wife in Stomach Over Mobile Dispute in Shyam Nagar

मोबाइल चलाने पर पत्नी के पेट में घोंप दी कैंची

Meerut News - लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में मोबाइल को लेकर विवाद के दौरान पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 9 April 2025 06:28 AM
share Share
Follow Us on
मोबाइल चलाने पर पत्नी के पेट में घोंप दी कैंची

लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में पत्नी से मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पति ने महिला के पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और तलाश में टीम लगाई है। श्यामनगर निवासी साकिब ने दो निकाह किए हैं। एक पत्नी लायबा श्यामनगर में साकिब के साथ रहती और सात माह का बच्चा है। दूसरी पत्नी सायमा श्यामनगर में दूसरे मकान में रहती है। 10 दिन पहले साकिब सायमा को लेकर गाजियाबाद निकाह में गया था। इसको लेकर साकिब और लायबा के बीच विवाद हुआ। तीन दिन पहले लायबा का भाई आया और पति-पत्नी में समझौता कराकर गया था। लायबा मंगलवार शाम मोबाइल चला रही थी। इसी दौरान साकिब ने मोबाइल चलाने से मना किया तो लायबा और साकिब के बीच विवाद हो गया। साकिब ने गुस्से में कैंची उठाकर पत्नी के पेट में घोंप दी। चीख पुकार मची तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। पड़ोसियों ने साकिब को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह निकल भागा। लायबा को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पति-पत्नी में लगातार विवाद हो रहा था। महिला मंगलवार को मोबाइल चला रही थी और इसी दौरान पति ने मारपीट कर कैंची पेट में मार दी। आरोपी फरार है, तलाश की जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी मेरठ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।