भीषण गर्मी और उमस ने छीना सुकून और रात का चैन
गिरिडीह में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लोग तेज धूप से परेशान हैं और बीमार पड़ रहे हैं। बिजली कटौती और लो-वोल्टेज ने स्थिति को और खराब कर दिया है।...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी ने लोगों का चैन तो बिजली ने लोगों का सुकून छीन लिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सुबह से तेज धूप की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। लोग अपने चेहरे को गमछा और तौलिये से ढंककर तेज धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। गर्मी से हर वर्ग हलकान और परेशान है। खासकर महिलाएं और बच्चे गर्मी से तकलीफ में हैं। कम वोल्टेज बढ़ा रही मुसीबत: बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से पसीना-पसीना हो रहे हैं।
पिछले पांच-छह दिनों से मौसम कड़ी धूप दे रहा है। दोपहर में हवा भी लू का रूप ले रही है। दिनोंदिन तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी व उमस में लगातार इजाफा हो रहा है। उमस और भीषण गर्मी बढ़ने से लोगों का न सिर्फ दिन का सुकून, बल्कि रात का चैन छिना हुआ है। इस सप्ताह में गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इधर, गर्मी में लोगों को बिजली कटौती भी परेशान कर रही है। बिजली पर लोड अधिक पड़ने से लोगों को लो-वोल्टेज का सामना करना पड़ा है। गर्मी बढ़ने पर लोग हालांकि एसी व कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन वोल्टेज का आलम ऐसा है कि पंखे और कूलर तक फेल हो रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।