आईआईएमटी में मेरठ खेल महोत्सव, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Meerut News - मेरठ में खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। खेल महोत्सव में दो हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने...

मेरठ। प्रदेश में में खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर मौजूद हैं। प्रदेश में स्पोर्ट्स हॉस्टल की संख्या बढ़ी है। मेरठ में ही खेल विवि बन रहा है, जहां से विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार होंगे, जो देश का गौरव बढ़ाएंगे। आईआईएमटी विवि, स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ खेल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि यह बात राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने कही। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिभाग करने को प्रेरित किया। महोत्सव में दो हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। आईआईएमटी विवि, स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन एवं टैलेंट पोस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ खेल महोत्सव का गुरुवार को शुभारंभ हुआ।
डॉ. अनिल अग्रवाल, विवि के प्रति-कुलाधिपति एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल एवं आयोजक सचिव नमन भारद्वाज ने शुभारंभ किया। डॉ. मयंक अग्रवाल ने खिलाड़ियों से खेल को मन से और जीत के लिए खेलने की अपील की। डॉ. मयंक के अनुसार अगर आप जीत नहीं पाएंगें तो भी जो आप सीखेंगें और यह भी आपकी जीत होगी। मेरठ खेल महोत्सव से खेल-खिलाडियों को प्रोत्साहन मिलेगा। डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ी अधिक मेडल ला रहे हैं। आज खेल जगत में भी भारतीय खिलाड़ी परचम लहरा रहे हैं। खेल में अवसरों की कमी नहीं है। इंडियन कबड्डी कोच अर्जुन सिंह ने कहा कि ऐसे महोत्सव से युवाओं में छिपी प्रतिभा सामने आती है और जुझारू खिलाड़ियों को अपना कौशल साबित करने का मौका मिलता है। नमन भारद्वाज ने कहा कि मेरठ खेल महोत्सव में वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, टेनिस, क्रिकेट, रस्साकशी एवं कबड्डी, प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें दो हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। 31 मई को ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। आरती, आशी और सोनल ने नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन शिखा और नेहा ने किया। सूबेदार उचित शर्मा, अर्न्तराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के निदेशक निर्देश वशिष्ठ, निदेशक प्रशासन डॉ.संदीप कुमार, डॉ.लखविंदर सिंह, डीन वीएस पटियाल, अनिल विधूड़ी, गौरव मावी, राहुल भाटी, मनोज कनोजिया एवं सुनील शर्मा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।