सिखाने प्रेम की भाषा सजीली आ गई होली
Meerut News - राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें कवि सम्मेलन और नीलम मुक्तावली पुस्तक का विमोचन हुआ। प्रमुख अतिथि वरिष्ठ कवि सतपाल सत्यम ने होली पर गीत प्रस्तुत किए। साहित्यकार डा....

राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच ने रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। नीलम मुक्तावली पुस्तक का विमोचन किया गया। अध्यक्षता साहित्यकार डा. किरण सिंह ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि सतपाल सत्यम रहे। नीलम मुक्तावली से नीलम मिश्रा ने सिखाने प्रेम की भाषा सजीली आ गई होली, मिटाने द्वेष आपस का रंगीली आ गई होली, गुलों से खींचकर लाली चमन से ले बहारों को बहाने सुरमयी धारा सुरीली आ गई होली गीत सुनाया। सतपाल सत्यम ने अबकी बार फागुन में मस्तियां बहुत आई, आप भी नहीं आए हिचकियां बहुत आईं, अबकी बार बागों में फूलों के मेले हैं, अबकी बार बागों में तितलियां बहुत आईं अबकी बार फागुन में मस्तियां बहुत आई... गीत सुनाया। रेखा गिरीश ने कहा, होली का यह रंग नहीं जो उतरे दिन या हफ्तों में, सपनों का यह रंग है जो चढ़ता दिल और नयनों में, मन प्लावित रंगों में है तुम संग मेरा दे सकते हो। चढ़ जाएगा रफ्ता रफ्ता उतर सभी के जिगरों में। संस्था अध्यक्ष मंगल सिंह ने आभार जताया। काव्यपाठ में ईश्वर चंद गंभीर, चरण सिंह स्वामी, रामवतार त्यागी, नंदनी रस्तोगी, दिनेश शाडिलय, बीना मंगल, सुनील शर्मा, रामकुमारी, सरोज दुबे, पूनम शर्मा, उषा भिड़वारिया आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।