UP Men spending more time than woman to get groomed claims Survey man spend 716 minute in 24 hours on himself यूपी के पुरुषों ने संवरने में महिलाओं को भी पीछे छोड़ा, 24 घंटे में 716 मिनट कर रहे खर्च, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Men spending more time than woman to get groomed claims Survey man spend 716 minute in 24 hours on himself

यूपी के पुरुषों ने संवरने में महिलाओं को भी पीछे छोड़ा, 24 घंटे में 716 मिनट कर रहे खर्च

यूपी में औरतों से ज्यादा पुरुष खुद को संवारने, देखभाल करने व सोने में ज्यादा वक्त खर्च करते हैं। पुरुष 24 घंटे में 716 मिनट खर्च करते हैं तो औरतें 709 मिनट लगाती हैं। खुद की देखभाल के इस मामले में गांवों में यह फर्क ज्यादा व शहरों में अपेक्षाकृत कम है।

Srishti Kunj अजित खरे, लखनऊSat, 26 April 2025 10:42 AM
share Share
Follow Us on
यूपी के पुरुषों ने संवरने में महिलाओं को भी पीछे छोड़ा, 24 घंटे में 716 मिनट कर रहे खर्च

यूपी में औरतों से ज्यादा पुरुष खुद को संवारने, देखभाल करने व सोने में ज्यादा वक्त खर्च करते हैं। पुरुष 24 घंटे में 716 मिनट खर्च करते हैं तो औरतें 709 मिनट लगाती हैं। खुद की देखभाल के इस मामले में गांवों में यह फर्क ज्यादा व शहरों में अपेक्षाकृत कम है। इसके बाद सर्वाधिक समय मनोरंजन, टीवी, वीडियो, रेडियो, खेलकूद व अन्य कामों में लगता है। यही नहीं धार्मिक, सामजिक गतिविधियों, मिलने जुलने में भी औसतन एक व्यक्ति को 119 मिनट लगते हैं। इनमें ध्यान, योग में लगने वाला समय भी शामिल है। भारत में समय उपयोग वर्ष 2024 पर आधारित इस रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं।

केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने पिछले साल जनवरी से दिसंबर तक देश भर में सर्वे कराया। इसमें एक व्यक्ति द्वारा एक दिन में प्रमुख गतिविधियों पर खर्च किया जाने वाला औसत समय (मिनट में) निकाला गया। इसके मुताबिक 24 घंटे में कुल 1440 मिनट में महिला व पुरुषों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में बिताया गए समय पर अध्ययन किया गया। खुद की देखभाल में तैयार होने, खाना व नाश्ता करने, घूमने जाने, खुद की सेहत का ख्याल रखने संबंधी समय शामिल है।

ये भी पढ़ें:अधिकारियों के उत्पीड़न पर जेई ने की आत्महत्या की कोशिश, विभाग में मचा हड़कंप

24 घंटे में खर्च किया जाने वाला औसत समय (मिनट में)

गतिविधिग्रामीण  शहरी  ग्रामीण व शहरी  
 पुरुषमहिलाऔसतपुरुषमहिलाऔसतपुरुषमहिलाऔसत
रोजगार259351463133917927036153
खुद के लिए अनाज उत्पादन403035444322528
अवैतनिक घरेलू काम की गतिविधियां252571432325813825258142
परिवार के सदस्यों की देखभाल145535165435145535
अन्य अवैतनिक कार्य111100101
पढ़ाई व सीखना10388959689931018895
धार्मिक, सामाजिक गतिविधियां व मिलना-जुलना118125121104115109115123119
मनोरंजन, टीवी, रेडियो, संस्कृति व खेल गतिविधियां161139150179179179165147156
खुद की देखभाल720711715703701702716709713