'वो भारत में...', माधुरी दीक्षित के पति ने बताया क्यों लंदन शिफ्ट हो गए विराट-अनुष्का
माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट में बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ज्यादातर लंदन में क्यों रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में वो अपनी सफलता को एंजॉय नहीं कर पाते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर अक्सर खबरें आती हैं कि वो दोनों लंदन शिफ्ट हो गए हैं। दोनों को कई बार लंदन में देखा भी गया है। माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपने एक पॉडकास्ट में रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में दोनों के लंदन में रहने की बात पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्यों अनुष्का और विराट लंदन में रहते हैं।
विराट अनुष्का के बारे में क्या बोले डॉक्टर नेने
श्रीराम नेने ने अपने यूट्यूब चैनल पर रणवीर इलाहाबादिया को बातचीत के लिए बुलाया था। इस बातचीत के दौरान रणवीर और डॉक्टर नेने ने विराट की प्रशंसा की। इसके बाद डॉक्टर नेने ने कहा, “मैं उनका (विराट कोहली) बहुत सम्मान करता हूं। हम उनसे कई बार मिले हैं, वो बहुत बढ़िया व्यक्ति हैं।”
क्यों लंदन शिफ्ट हुए विराट और अनुष्का
डॉक्टर नेने ने आगे कहा, "मैं आपको कुछ बताता हूं, एक दिन हमारी अनुष्का से बात हो रही थी, और वो बहुत दिलचस्प थी। वो लोग लंदन शिफ्ट होने का सोच रहे थे क्योंकि यहां (भारत) वो अपनी सफलता को एंजॉय नहीं कर पाते हैं। और हम उनकी इस परेशानी की समझते हैं, क्योंकि वो जो कुछ भी करते हैं, वह ध्यान आकर्षित करता है। हम लगभग अलग-थलग पड़ जाते हैं।” उन्होंने कहा कि अनुष्का और विराट बहुत अच्छे हैं और वो बस अपने बच्चों को नॉर्मली पालना चाहते हैं।
बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की साल 2017 में शादी हुई थी। दोनों ने इटली में शादी रचाई थी। साल 2021 में उनको एक बेटी हुई। वहीं, साल 2024 में दोनों के घर एक बेटे ने जन्म लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।