दिव्यांका ने बिग बॉस को बताया निगेटिव शो, पति विवेक बोले- पैसे कमाने के और भी तरीके हैं
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर बात की है। उन्होंने बिग बॉस को निगेटिव शो बताया है। उनके पति विवेक ने कहा कि पैसे कमाने के और भी तरीके हैं।

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं। हाल ही में कपल ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। दोनों ने शो में अपने जीवन के कई पहलुओं के बारे में बात की। इस दौरान दोनों ने कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर भी बात की। दोनों ने कहा कि वो बिग बॉस में हिस्सा नहीं लेंगे। दिव्यांका ने बिग बॉस को निगेटिव बताया। वहीं, विवेक ने कहा कि पैसे कमाने के और भी तरीके हैं।
दिव्यांका ने बिग बॉस को बताया निगेटिव
भारती और हर्ष ने दिव्यांका और विवेक से पूछा कि क्या वो बिग बॉस देखते हैं? इस पर दोनों ने एक साथ कहा कि नहीं, वो नहीं देखते हैं। दिव्यांका ने फिर बिग बॉस को निगेटिव बताया। दिव्यांका ने कहा, “ऐसी बातें थीं कि विवेक को बिग बॉस के लिए कॉल आ सकता है। तो मैंने कहा कि चलो शो देखना शुरू करते हैं, लेकिन जिस तरह की लड़ाइयां बिग बॉस में हो रही थीं…हमें लगा- वो बहुत निगेटिव है। मैं उस निगेटिविटी को महसूस करती हूं और मैं उससे बस भागना चाहती हूं।”
बिग बॉस की लड़ाइयों पर क्या बोले विवेक?
बिग बॉस की लड़ाइयों पर बात करते हुए विवेक ने कहा, "मैं लड़ सकता हूं, मैं जाट हूं। लेकिन अपने आप को ऐसी परिस्थितियों में डालना...क्यों? सिर्फ पैसों के लिए? पैसे कमाने के और भी बहुत तरीके हैं। दिव्यांका ने कहा, "ये (विवेक) एक महान मिक्स हैं। एक तरफ वो बहुत क्लासी और सोफेस्टिकेटेड हैं, यूके में पढ़ाई की है, और दूसरी तरफ इनके अंदर एक जाट है।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।