Outrage in Sardhana Over Open Animal Remains Municipality Under Scrutiny सरधना में पालिका कर्मचारियों ने खुले में डाले पशुओं के अवशेष, हंगामा, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsOutrage in Sardhana Over Open Animal Remains Municipality Under Scrutiny

सरधना में पालिका कर्मचारियों ने खुले में डाले पशुओं के अवशेष, हंगामा

Meerut News - सरधना में जुल्हेड़ा रोड पर खुले में पशुओं के अवशेष देखकर लोगों में हंगामा हो गया। आरोप है कि नगर पालिका कर्मचारियों ने अवशेष सड़क किनारे फेंके। आवारा कुत्तों ने अवशेषों को गलियों में घसीट लिया, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 7 June 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
सरधना में पालिका कर्मचारियों ने खुले में डाले पशुओं के अवशेष, हंगामा

सरधना में सुबह जुल्हेड़ा रोड स्थित कॉलोनी के लोगों ने सड़क किनारे खुले में पशुओं के अवशेष देखकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा ये अवशेष खुले में ही डाल दिए गए। आवारा कुत्तों ने इन अवशेष को गलियों तक घसीट लिया। इसी को लेकर लोगों में रोष फैल गया और हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। तुरंत ही पालिका कर्मचारियों को भी बुला लिया गया। इसके बाद अवशेष उठाए गए और माहौल शांत कराया गया। नगर पालिका द्वारा घर-घर से पशुओं के अवशेष उठवाने की व्यवस्था की गई थी।

लोगों ने अपने घरों के बाहर अवशेष रख दिए थे, जिन्हें पालिका कर्मचारी ठेली व ट्रैक्टर ट्राली की मदद से उठा रहे थे। जुल्हेड़ा रोड पर सड़क किनारे किसी ने खुले में पशुओं के अवशेष डाल दिए, जिसे देख दूसरे पक्ष के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने हंगामा कर दिया। लोगों में गुस्सा उस समय ओर बढ़ गया जब आवारा कुत्तों ने अवशेष मुंह में दबाकर गलियों में ले जाने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इस दौरान पालिका सभासद वीर सिंह भाटी ने पालिका कर्मचारियों पर ठेली में अवशेष लाने व सड़क किनारे डालने का आरोप लगाया। बाद में पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत अवशेष उठाकर वहां सफाई की तब जाकर लोग शांत हुए। एसडीएम दीक्षा जोशी ने बताया कि खुले में पशुओं के अवशेष किसने फेंके, इसकी जांच कराई जाएगी और कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।