सोमवार से शुरू हो जाएगा गृहकर विभाग का पोर्टल
Meerut News - गृहकर विभाग का पोर्टल सोमवार से शुरू होगा। इस निर्णय का पालन लखनऊ में हुई मीटिंग के बाद किया गया। पोर्टल बंद होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन अब यह फिर से चालू हो जाएगा। हर शुक्रवार...

गृहकर विभाग का पोर्टल सोमवार से शुरू हो जाएगा। लखनऊ में हुई मीटिंग के बाद पोर्टल को शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया। नगरायुक्त ने भी इस पर अपनी सहमति दे रही है। गृहकर विभाग के पोर्टल बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इससे न गृहकर जमा हो रहे थे और न ही गृहकर संबंधी कोई जानकारी मिल रही थी। 31 मार्च आधी रात के बाद से नगर निगम के गृहकर विभाग का पोर्टल बंद हो गया था। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि विभाग में जमा हुए गृहकर को अपडेट करने के लिए शासन से पोर्टल को बंद कर दिया जाता है।
मई में पोर्टल चालू होना था लेकिन गृहकर की त्रुटियों को अपडेट किया जा रहा था। लखनऊ में हई मीटिंग के बाद पोर्टल चालू करने का निर्णय लिया गया। नगरायुक्त ने भी इस पर अपनी सहमति दे है। आज नगर निगम में लगेगा समाधान दिवस नगर निगम में हर शुक्रवार को गृहकर विभाग की ओर से नगर निगम कार्यालय के सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इस बार इसमें मुख्य कर निर्धारण के साथ कर निर्धारण अधिकारी, राजस्व अधिकारी और मुंशी मौजूद रहेंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि समाधान दिवस में गृहकर संबंधी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। जोन वार अधिकारी समस्या सुनकर उसका निस्तारण करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।