Severe Heatwave Hits Meerut Record Temperatures Soar to 42 C मेरठ में पारा पहुंचा 42, दिनभर बरसी आग, राहत दूर, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSevere Heatwave Hits Meerut Record Temperatures Soar to 42 C

मेरठ में पारा पहुंचा 42, दिनभर बरसी आग, राहत दूर

Meerut News - मेरठ में भीषण गर्मी की लहर चल रही है, जिसमें तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। 11-15 मई के बीच कुछ राहत की उम्मीद है, लेकिन इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 10 June 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ में पारा पहुंचा 42, दिनभर बरसी आग, राहत दूर

मेरठ। पश्चिमी गर्म हवाओं की चपेट में मेरठ सहित वेस्ट यूपी के शहर भीषण गर्मी से उबलने लगे हैं। सोमवार को मेरठ में अधिकतम तापमान इस सीजन का सर्वाधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज से अगले चार दिनों में पारा नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ सकता है। इस अवधि में ना केवल भीषण गर्मी से वेस्ट यूपी के शहर उबलेंगे बल्कि भीषण लू भी झुलसाएगी। 11-15 मई के बीच वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में संभावित धूलभरी आंधी एवं हल्की बारिश से कुछ राहत की उम्मीद है, लेकिन तब तक दिन और रात में गर्मी नए रिकॉर्ड बना सकती है।

10 साल में 29 वां, इस सीजन सबसे गर्म दिन मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2016-2025 तक के दस वर्षों के जून में सोमवार 29 वां सर्वाधिक जबकि इस साल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 2025 में 17 मई को 41 और आठ जून को ही तापमान 40 के ऊपर पहुंचा है। ऐसे में सोमवार इस वर्ष सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान आगरा में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 और रात 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। सोमवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 42 एवं 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए। सामान्य से 6.4 सेल्सियस या इससे अधिक के तापमान पर अत्यधिक लू की स्थितियां बनती हैं। जून 2014 में टूटा था 59 साल का रिकॉर्ड आज से 13 जून तक भीषण गर्मी के चेतावनी के बीच मेरठ में तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है। मेरठ में 74 वर्षों में सर्वाधिक गर्म दिन सात जून 1962 को दर्ज हुआ था। इस दिन तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो एक रिकॉर्ड है। छह जून 1973 इसी अवधि में दूसरा सबसे गर्म दिन है। इस दिन मेरठ में पारा 46 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तीसरा सर्वाधिक तापमान सात जून 2014 को 45 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस साल जून में तापमान ने 59 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया था। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड नौ जून 1972 को है। इस वर्ष मेरठ में रात का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस था जो एक रिकॉर्ड है। 75 वर्षों में मेरठ में दस रिकॉर्ड तापमान ---------------------- तिथि, वर्ष तापमान --------------------- 07, 1962 46.1 06, 1973 46.0 07, 2014 45.0 10. 2014 44.9 08, 2014 44.8 10, 1960 44.7 06, 2014 44.5 07, 1955 44.4 01, 2019 44.3 17, 2024 44.2 ------------------ स्रोत: आईएमडी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।