बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, कमेटियां बनाएं : जुगल किशोर
Meerut News - जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिला संगठन एवं कैंट विधानसभा की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता जुगल किशोर वाल्मीकि ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव 2027...

जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिला संगठन एवं कैंट विधानसभा की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि रहे। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यहां संगठन एवं बूथ को मजबूत करने आए हैं। जिला समेत विभिन्न स्तरीय कमेटियों का सत्यापन भी किया जाएगा। बैठक में वह ऐलान कर गए कि पार्टी कद्दावर नेता मुखिया गुर्जर को विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ाएगी। कहां से चुनाव लड़ाएंगे, इसका फैसला पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी एवं संचालन युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र चपराना ने किया।
पर्यवेक्षक प्रभारी पूर्व मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने बैठक में जिला संगठन और कैंट विधानसभा की समीक्षा की। कहा कि संगठन को मजबूत करना है। चुनाव लड़ने के इच्छुक और जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी जानी है, उनसे बात करनी है। जिले में पदाधिकारियों, नेताओं की सक्रियता देखनी है और इसकी रिपोर्ट सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सौंपेगे। विभिन्न स्तरों पर पीडीए पंचायत करीब 150-200 लोगों के बीच करनी है। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से एकजुटता और सक्रियता बढ़ाते हुए काम करना होगा। महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर संगठन खड़ा करें। सपा नेता शुएब समाजवादी ने शहर विधानसभा अध्यक्ष के बैठक से गायब होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। सपा कैंट विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश महामना ने वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए सूची कैंट विधानसभा पर्यवेक्षक जुगल किशोर वाल्मीकि को सौंपी। असली, फसली, नकली का अंतर साफ करके बनाई जाएं कमेटियां सपा के वरिष्ठ नेता एवं पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता असली, फसली और नकली कार्यकर्ताओं और नेताओं की पहचान करके बूथ एवं अन्य कमेटियां बनाकर अंतिम रूप दिया जाए। कहा कि असली कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष करते हैं। फसली नेता चुनाव के समय सक्रिय दिखते हैं और नकली नेता मौके मिलने पर फोटो तक सिमटे होते हैं। बैठक में यह रहे मौजूद जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, अहतेशाम इलाही, ओम प्रकाश खटीक, सरदार परविंदर सिंह ईशू, कपिल राज शर्मा एडवोकेट, तसव्वर अली, मेराज महलका, आस मोहम्मद, फिरोज चौहान, संजय यादव, नूरजहां, विजयपाल कश्यप, मुदुला यादव, मोनिका शर्मा, मंजूर मलिक, मुशीर खान, शिवा राजपूत, मोहम्मद चांद, इकरान बालियां, सेवाराम, हाजी मुन्ना, गौरव गुर्जर, रविंद्र प्रेमी, मनोज चपराना रहे। भाजपा के प्रचार से दूर रहना है पत्रकारों से बातचीत में सपा के प्रदेश सचिव जुगल किशोर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा के प्रचार से दूर रहना है। पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और सपा सुप्रीमो को सामाजिक न्याय की बात को गांव-गांव पहुंचाना है। पीडीए को मजबूती देनी है। कहा कि मेरठ में संगठन मे कोई गुटबाजी नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।