वीरेंद्र सिंह 14 वीं बार निर्विरोध बने क्षेत्रीय मंत्री
Meerut News - यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन मेरठ क्षेत्र का वार्षिक चुनाव भैसाली बस अड्डे पर संपन्न हुआ। अमित चौधरी को क्षेत्रीय अध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह को 14वीं बार निर्विरोध क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। प्रांतीय...

यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन मेरठ क्षेत्र का वार्षिक चुनाव रविवार को भैसाली बस अड्डे पर संपन्न हुआ। जिसमें अमित चौधरी को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं वीरेंद्र सिंह को 14 वीं बार निर्विरोध क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। प्रांतीय संगठन मंत्री राजकुमार तोमर चुनाव अधिकारी रहे। इस अवसर पर राकेश सोम शाखा अध्यक्ष मेरठ डिपो, मनोज कुमार शाखा मंत्री मेरठ डिपो, अमित मोतला शाखा अध्यक्ष भैशाली डिपो, पवन गुप्ता शाखा मंत्री भैशाली डिपो, सुहैल अहमद शाखा अध्यक्ष सोहराबगेट डिपो, अशोक कुमार शाखा मंत्री सोहराब गेट डिपो, शिवकुमार चौहान शाखा अध्यक्ष बड़ोत डिपो, धर्मेंद्र कुमार शाखा मंत्री बड़ौत डिपो, मनोज त्यागी शाखा अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर डिपो, देवेंद्र चौहान शाखा मंत्री गढ़मुक्तेश्वर डिपो, नसीम अहमद शाखा अध्यक्ष डिपो कार्यशाला, मोतीलाल, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, पदम सिंह, नाथीराम, जगदीश प्रसाद शर्मा, इंद्रजीत, विनय कुमार, संजीव कुमार, अनूप सिंह, निरंकार गिरी, गजपाल मलिक, शोभित सुभाष, राजेश त्यागी, अमित कुमार, गुल मोहम्मद, लक्ष्मणेंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।