भारत भूषण को सर्वसम्मति से क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया
Meerut News - उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ मेरठ क्षेत्र की कार्यकारिणी का नव गठन किया गया। भारत भूषण को क्षेत्रीय अध्यक्ष और अनुज कुमार शर्मा को पुनः क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी...

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ मेरठ क्षेत्र की कार्यकारिणी के नव गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर गोरखपुर से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अरूण कुमार सिंह सहारनपुर क्षेत्र से संजय मोतला उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से भारत भूषण को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं अनुज कुमार शर्मा को पुनः क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। यूपी के अतिरिक्त चतर सिंह को क्षेत्र संरक्षक, संजय सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, सतपाल सिंह को उपाध्यक्ष, संजीव चौधरी एवं प्रेम प्रकाश को संयुक्त मंत्री, संजीव गुर्जर को संगठन मंत्री, पुष्पेंद्र मोहन को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष गीता रानी को प्रचार मंत्री मनोनीत किया। सुरेश चंद्र वरिष्ठ लेखाकार को लेखा परिषद नियुक्त किया गया।
सोहराब गेट, बड़ौत, मेरठ, वैशाली डिपो एवं क्षेत्र से काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।