गृहक्लेश के चलते तीन बच्चों की मां नहर में कूदी
Meerut News - हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव पाली की महिला संगीता ने गृहक्लेश के कारण मध्य गंगनहर पुल के पास कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। राहगीरों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। महिला तैरना जानती थी और दो...

हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव पाली निवासी महिला गृहक्लेश के चलते शनिवार को मध्य गंगनहर पुल के पास पहुंची और नहर में छलांग लगा दी। नहर पटरी से गुजर रहे राहगीर ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। महिला तैरना जानती थी इसलिए दो किलोमीटर तक का सफर तय कर गई। पीआरवी पुलिस ने बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल महिला का नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना हस्तिनापुर के गांव पाली निवासी महिला संगीता गृहक्लेश के चलते शनिवार को नगर के समीप हस्तिनापुर रोड स्थित अनूपशहर मध्य गंगनहर पुल के पास पहुंची। कुछ देर बाद ही उसने नहर में छलांग लगा दी।
इस दौरान नहर पटरी से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचा दिया। महिला को तैरते हुए नवजीवन किसान इंटर कॉलेज के पास मखदूमपुर नहर पुल के नजदीक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी पहुंच गए। फिलहाल नहर में कूदने वाली महिला को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि नहर में पाली गांव निवासी महिला संगीता पत्नी लोकेश नहाने के लिए उतरी थी। वह तैरना भी जानती थी। सूचना पर पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया था। बाद में परिजनों ने महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।