Ganga Dussehra Celebrations in Vindhyachal Thousands of Devotees Pay Homage गंगा दशहरा पर मां विंध्यवासिनी दरबार में उमड़े आस्थावान, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsGanga Dussehra Celebrations in Vindhyachal Thousands of Devotees Pay Homage

गंगा दशहरा पर मां विंध्यवासिनी दरबार में उमड़े आस्थावान

Mirzapur News - गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ विंध्याचल में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया और मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में आशीर्वाद लिया। लाखों भक्तों की भीड़ के कारण यातायात...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरThu, 5 June 2025 01:17 PM
share Share
Follow Us on
गंगा दशहरा पर मां विंध्यवासिनी दरबार में उमड़े आस्थावान

विंध्याचल। जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष के दशहरा (गंगा दशहरा), गंगावतरण का पर्व श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया। सुबह विंध्याचल के विभिन्न गंगा घाटों पर पतित पावनी मां के जल में डुबकी लगाने के बाद आस्थावानों जगत कल्याणी मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे और मातारानी की चरणों में शीष नवाकर आशीर्वाद लिया। सुबह से दोपहर तक लाखों श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे विंध्याचल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई l पुलिस के जवानों को श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्क़त करना पड़ा। उधर गंगा दशहरा पर नगर के बरिया घाट, सुंदर घाट, दाऊ घाट, पक्काघाट, चेतगंज घाट सेमेत जनपद के चुनार, आदलपुरा शीतला गंगा घाट गंगा स्नान के पश्चात घाट पर स्थित मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धांलुओं का ताता लगा रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।